SmallUtils एक व्यापक सॉफ्टवेयर है जँहा से आप बहुत सारे कार्य किसी अतिरिक्त ऐड-आन डाउनलोड किए बिना कर सकते हैं। इसमें नौ विभिन्न फंक्शन्स, उनमें से प्रत्येक आपके पी सी पर एक निश्चित दैनिक कार्य के लिए शामिल हैं:
- टेक्स्ट से MP3 में बदलना: आप स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, और अंग्रेजी से चुन सकते हैं। आपको 100 अक्षर तक अपने आप को सीमित करना होगा।
- वेबशॉट: आप वेबसाइट के URL के माध्यम से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आपको सिर्फ लिंक पेस्ट करना है, जेनरेट पर क्लिक करना है और आपको PNG फॉर्मेट में तस्वीर मिलेगा और डाउनलोड करने से पहले नाम बदल सकते हैं ।
- URL शोर्टनिंग: आप लिंक की लम्बाई को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इसे करने से पहले आप छोटे URL के बाजु में पूरा लिंक देख सकते हैं, ताकि आप तय कर सकें कि इसे उपयोग करना चाहिए या नहीँ।
- ट्वीट्स लिखना: कुछ अलग करने के वक्त ट्वीट् करें, केवल टेक्स्ट डालें, अगर वांछित हो तो हैशटैग को जोड़े और पोस्ट पर क्लिक करें। जब आप यह पहली बार करेंगे आप ट्विटर टैब देखेंगे जँहा आपको लॉगिन करना होगा।
- इमेजिस बदलना: लोकप्रिय फॉर्मेट्स के बीच इमेजिस बदलें। यह फ़ाइल की जगह और फिर इन पांच फॉर्मेट्स में से एक को चुनने जितना आसान है: GIF, JPG, TIFF, PNG, या BMP।
- टेक्स्ट से PDF: Adobe इन्स्टॉल किए बिना PDF बनायें। आप के पास हर वो फॉन्ट होगा जो सॉफ्टवेयर में है, उसके साथ टेक्स्ट के लिए अलग अलग साइज़। यह ध्यान देने योग्य है, हालांकि, जब भी आप अलग अलग फॉन्ट का चयन करेंगे, परिवर्तन तब तक दिखाई नहीं देगा जब तक आप PDF उत्पन्न नही करेंगे।
- मुद्रा परिवर्तक: दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले मुद्रओं का वर्तमान मूल्य का पता लगाएं।
- मेम जनरेटर: 100 से ज्यादा टेम्प्लेट्स से खुद के मेम बनाइए, उसमे कोई भी टेक्स्ट जोड़े।
- QR कोड जनरेटर: कोई भी टेक्स्ट जो आप कोड में शामिल करना चाहते हैं, का प्रयोग करें।
SmallUtils 2.0 में छोटे विविध फंक्शन्स हैं, जो रोज के कामों में आमतौर से इस्तेमाल किया जाता है। अब यह एक ही प्रोग्राम में है, जो सब कुछ सरल बना देता है।
कॉमेंट्स
SmallUtils 2.0 के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी